अन्य

बक्सवाहा में भैंसों की अवैध तस्करी नाकाम, विहिप-बजरंग दल की सतर्कता से पिकअप पकड़ी, 7 भैंसें सुरक्षित

बक्सवाहा।
भैंसों की अवैध तस्करी की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल बक्सवाहा और बढ़ियागढ़ की संयुक्त टीम ने सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार बढ़ियागढ़ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भैंसों को अवैध रूप से वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप चालक ने एक बाइक को टक्कर मारते हुए मौके से फरार होने की कोशिश की।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पिकअप का पीछा किया। बताया गया कि एक कार्यकर्ता करीब 10 किलोमीटर तक पिकअप वाहन पर चढ़ा रहा, इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और रफ्तार बढ़ाता रहा। अंततः हीरापुर के पहले चालक ने वाहन को वापस मोड़ दिया।

इस दौरान बक्सवाहा से अतिरिक्त कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच चुके थे। जब पिकअप वाहन बक्सवाहा थाना के सामने पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। चालक ने पिकअप को सीधे थाना परिसर के अंदर ले जाकर खड़ा कर दिया।

जांच में पाया गया कि पिकअप में 7 नग भैंसों को अत्यंत अमानवीय और क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं बक्सवाहा पुलिस के सहयोग से सभी भैंसों को सुरक्षित रूप से आचार्य विद्यासागर गौशाला भेजा गया।

वहीं पिकअप चालक और क्लींजर को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी घटना में कार्यकर्ताओं की तत्परता और साहस से एक बड़ी पशु तस्करी को रोका जा सका।


Related posts

17 वर्षीय महक को मिली पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा, खजुराहो से भोपाल एम्स किया गया एयरलिफ्ट

khabarsamayper

सागर में बुजुर्ग दंपती पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध शराब पर पुलिस का छापा, खेत से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment