अन्य

बड़ामलहरा में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

बड़ामलहरा में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

बड़ामलहरा।
नगर में गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू (30 वर्ष), पिता मानक कुशवाहा, निवासी वार्ड क्रमांक 13 बड़ामलहरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक का शव कृषि उपज मंडी परिसर की बाउंड्रीवाल के पास बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि रमेश पिछले दो दिनों से घर से लापता था और पल्लेदारी का कार्य करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई किशोर कुशवाहा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

Related posts

बदायूं में भैंस की मौत से फैली रैबीज की दहशत, 200 ग्रामीणों ने लगवाया टीका

khabarsamayper

योग भारत की अमूल्य विरासत, स्वस्थ समाज निर्माण की आधारशिला: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

उज्जैन और जबलपुर में जू (चिड़ियाघर) और वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर किए जाएंगे विकसित

khabarsamayper

Leave a Comment