छतरपुर के बड़ामलहरा में कृष्णा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय आनंद तिवारी की मौत हो गई। वह घिनौची से मजदूरों को छोड़कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। 1033 एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
