Breaking Newsअन्य

बड़ामलहरा में युवा संगम रोजगार मेला: 278 युवाओं ने कराया पंजीयन, 242 का प्रारंभिक चयन

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय बड़ामलहरा में बुधवार को युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) आयोजित किया गया। इस मेले में 278 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन कराया।

मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों ने भाग लिया। इनमें आईसेक्ट छतरपुर, वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन गुजरात, वर्धमान यार्न प्रा.लि. मंडीदीप, जेके टायर्स ग्वालियर, मुंद्रा अडानी सोलर, पुखराज हेल्थकेयर जबलपुर, एडवांस एंजाइम्स टेक्नोलॉजी इंदौर, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड सागर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल गुना, जीआईएस इंडिया पुणे, प्रतीक यूनाइटेड सर्विसेज अहमदाबाद और राधे मैन पावर सर्विसेज शामिल रहीं।

इन कंपनियों द्वारा सेल्समैन, कलेक्शन ऑफिसर, मार्केटिंग स्टाफ, वर्कर, हेल्पर, मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सहायक हेल्पर, बीमा सलाहकार सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 242 युवाओं का साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक चयन किया गया।

यह मेला स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related posts

IND W vs SL W: मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगी स्मृति मंधाना–दीप्ति शर्मा, आज पहला T20

khabarsamayper

लाल किला ब्लास्ट से पहले आसफ अली रोड पर पैदल चलता दिखा आतंकी उमर — CCTV फुटेज में हुआ खुलासा

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता संकल्प को प्रदेश ने आत्मसात किया है।

khabarsamayper

Leave a Comment