Breaking Newsअन्य

बदायूं में भैंस की मौत से फैली रैबीज की दहशत, 200 ग्रामीणों ने लगवाया टीका

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित पिपरौल गांव में एक भैंस की संदिग्ध मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आशंका जताई गई कि भैंस की मौत रैबीज संक्रमण के कारण हो सकती है।

इसी भैंस के दूध से बना रायता गांव में एक घर की तेरहवीं के भोज में परोसा गया था। जैसे ही यह बात ग्रामीणों को पता चली, गांव में भय का माहौल बन गया।

हालात इतने गंभीर हो गए कि करीब 200 ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचे और एहतियातन रैबीज का टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए सभी लोगों को सावधानी बरतने और चिकित्सकीय निगरानी में रहने की सलाह दी है।

फिलहाल पशुपालन विभाग भैंस की मौत के कारणों की जांच कर रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला वास्तव में रैबीज से जुड़ा है या नहीं।

Related posts

राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन राज्यपाल श्री पटेल समापन सत्र को करेंगे संबोधित

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के कई खराब हैंडपंपो को सुधारा गया —–

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल से ही हमारा कल सुरक्षित है। यह प्रकृति का अमूल्य उपहार है

khabarsamayper

Leave a Comment