Breaking Newsअन्य

बमीठा पुलिस और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई, हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग पर पाया नियंत्रण

छतरपुर। थाना बमीठा पुलिस एवं डायल-112 टीम ने शनिवार रात फोरलेन हाईवे पर अचानक आग पकड़ चुकी कार पर काबू पा लिया। घटना की सूचना डायल-112 इवेंट के माध्यम से मिलते ही बमीठा पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
सौभाग्य से कार सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित तत्परता के कारण आग अन्य वाहनों या स्थानों तक नहीं फैल पाई और बड़ा हादसा टल गया। मौके पर यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू रखी गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, सहायक उप निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, आरक्षक भानु पटेल, शैलेंद्र सिंह, डायल-112 पायलट दीपू अवस्थी और फायर ब्रिगेड टीम की भूमिका सराहनीय रही।
डायल-112—आपकी सेवा और सुरक्षा में 24×7 तत्पर।

Related posts

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध ग्वालियर जिले में की जा रही कार्रवाई की कड़ी

khabarsamayper

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने हनुमान जी को आदिवासी बताया —

khabarsamayper

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि 220 केव्ही के 10 हजार ट्रांसमिशन टावरों की ड्रोन से पेट्रोलिंग की शुरुआती

khabarsamayper

Leave a Comment