Breaking News

बारादरी एवं अन्य चौराहों पर यातायात को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में इंदरगंज चौराहा, बारादरी एवं अन्य चौराहों पर यातायात को व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।

 

यातायात सुधार मुहिम के तहत मधौगंज के मुख्य मार्ग पर जहाँ यातायात अवरूद्ध होता था, वहाँ पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारियों के सहयोग से अभियान चलाकर मुख्य मार्ग को व्यवस्थित करने का कार्य किया है। मार्ग पर स्थापित दुकानदारों ने दुकान के सामने लगी हुई लोहे की रैलिंग और लकड़ी के तख्ते हटाकर यातायात को सुगम बनाने का कार्य किया है। इसके साथ ही टूव्हीलर पार्किंग को भी निर्धारित स्थल पर करना प्रारंभ कर दिया है। की गई कार्रवाई से माधौगंज चौराहे एवं प्रमुख मार्ग पर यातायात सुगम हुआ है।

 

यातायात सुधार मुहिम के तहत कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने गत दिवस बारादरी चौराहे पर भ्रमण कर अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के परिपालन में यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा बारादरी चौराहा ऑटो स्टैण्ड पर कार्रवाई कर 2800 रूपए का जुर्माना भी वसूल किया है। यातायात पुलिस द्वारा बारादरी चौराहे के समीप स्थापित बाजारों में माइकिंग के माध्यम से व्यापारियों को यातायात में बाधक सामग्री को अपनी दुकान में रखने तथा वाहनों को निर्धारित स्थल पर ही पार्किंग करने की समझाइश दी जा रही है। यातायात सुधार मुहिम निरंतर संचालित कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी अब मेट्रो ट्रेन प्रणाली से जुड़ चुकी है

khabarsamayper

गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अनगौर के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें युवक की हुई दर्दनाक मौत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

khabarsamayper

बुलंदशहर: प्रेम प्रसंग में निराश युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, मां के सामने दी जान

khabarsamayper

Leave a Comment