Breaking News

बिजावर के धर्मपुरा गांव में बिजली करंट से युवक की मौत

बिजावर तहसील के धर्मपुरा गांव से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहाँ 11000 केवी हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर सुधार कार्य करते वक्त एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बिजली खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई

चिंताजनक बात यह है कि यह कार्य बिना किसी आधिकारिक अनुमति के किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने अपनी सुविधा के लिए केबल और कनेक्शन अनौपचारिक रूप से खुद ही जोड़ रखे थे, जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

बिना परमिशन के हाई वोल्टेज लाइन पर काम क्यों कराया गया?

  • बिजली विभाग की लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?

  • क्या युवक को कोई सुरक्षा उपकरण दिए गए थे?

⚠️ यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है, जो किसी की जिंदगी ले चुकी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी अन्य हादसों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Related posts

बिहार: आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की हड़ताल, OPD सेवाएं शुरू

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर क्षेत्र में चीतों के आने से मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे, गांवों में होमस्टे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।

khabarsamayper

लोहरदगा में टला बड़ा रेल हादसा, कोयल नदी पुल पर दरार

khabarsamayper

Leave a Comment