Breaking Newsअन्य

बिजावर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बिजावर थाना अंतर्गत अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

बिजावर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बिजावर थाना अंतर्गत अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! युवक शेख अहमद उर्फ सुलेमान उर्फ गोलू पिता शेख गफ्फार उम्र 23 वर्ष निवासी अलीगंज मोहल्ला बिजावर थाना बिजावर ने डाकखाने चौराहे पर स्थित गुमटी जिसमें वह चाय,पान,गुटखा एवं चिप्स कुरकुरे बेचता था और उसी में वह रात को सोता भी था लगभग-21/08/2025 सुबह 10:00 बजे जब उसका बड़ा भाई दुकान पर पहुंचा तो उसने जैसे ही दुकान में नेट के रूप में लगा पर्दा हटाया और देखा तो उसका छोटा भाई सुलेमान फांसी के फंदे पर लटका हुआ था उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी तब जाकर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजावर भेज दिया डॉ महेश त्रिवेदी ने शव का पोस्टमार्टम किया और मौत का कारण फांसी बताया ! पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है आत्महत्या का अभी कोई कारण समझ में नहीं आया ! अब यह सारा का सारा मामला जांच का विषय बना हुआ है बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट एवं परिजनों के कथनों के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी

Related posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, महिला समेत दो कर्मचारी घायल

khabarsamayper

72 वर्षीय किसान ने भरा नामांकन: बोले — “अब दूसरों से उम्मीद नहीं, खुद करूंगा बदलाव”

khabarsamayper

मालगाड़ी पर चढ़ गया इंजन, देखी नहीं होगी ऐसी भीषण टक्कर, बालासोर में जंग की तबाही जैसा है मंजर

khabarsamayper

Leave a Comment