Breaking News

बीएमओ महिलाओं की स्वास्थ्य जांचों के डेटा एंट्री को गंभीरता से लें : कलेक्टर

छतरपुर। कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की समीक्षा की। यह अभियान 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। बैठक में सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया, डीपीएम श्री राजेन्द्र खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से बीएमओ, बीपीएम एवं बीसीएम जुड़े।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच संबंधी डेटा एंट्री समय पर पोर्टल पर की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दो दिन के भीतर प्रगति नहीं दिखी तो संबंधित बीएमओ पर कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने स्कूलों एवं छात्रावासों में किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एमएलसी एवं पोस्टमार्टम केस की लंबित पेंडेंसी शीघ्र क्लियर करने के भी निर्देश दिए।

डॉक्टरों की कमी के मुद्दे पर कलेक्टर ने कहा कि जहां अतिरिक्त डॉक्टर उपलब्ध हैं, उन्हें आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भेजा जाए।

Related posts

सागर: अपहरण कर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

khabarsamayper

जिला जेल के निरक्षर कैदी बनेंगे साक्षर, ‘उल्लास नवभारत’ योजना से मिलेगी नई पहचान

khabarsamayper

370 AQI में जॉगिंग कर रहे दिल्लीवासी—ठंड और प्रदूषण से सांसों पर दोहरी मार

khabarsamayper

Leave a Comment