Breaking Newsअन्य

मंदिर का प्रसाद खाते ही एक परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी, नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकौहा गांव में काली मंदिर का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजन गणेश कुशवाहा का आरोप है कि पूजा के बाद मिले पेड़े का प्रसाद खाने के करीब 20 मिनट बाद सभी को चक्कर आने लगे और हालत बिगड़ गई। परिवार ने गांव के बबलू रजक पर प्रसाद में कथित तौर पर नशीला या जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। सभी 8 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में प्रसाद की जांच और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Related posts

जिला जेल के निरक्षर कैदी बनेंगे साक्षर, ‘उल्लास नवभारत’ योजना से मिलेगी नई पहचान

khabarsamayper

180 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार! 6 लाख की डिजायर कार भी जब्त

khabarsamayper

क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करें : कलेक्टर

khabarsamayper

Leave a Comment