Breaking News

भाईदूज के दिन प्रात: से ही बहनें केन्द्रीय जेल पहुँचीं

होली की भाईदूज पर केन्द्रीय जेल में बहनों ने भाईयों से मुलाकात की। भाईदूज के दिन प्रात: से ही बहनें केन्द्रीय जेल पहुँचीं। जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत जेल में निरूद्ध लगभग 2700 बंदियों से उनकी लगभग 7000 माता-बहनें एवं उनके लगभग 1500 छोटे बच्चों ने मुलाकात की।

केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय जेल ग्वालियर में परिरूद्ध बंदियों की माता-बहनों ने शांतिपूर्वक सुरक्षा के साथ भाईदूज पर मुलाकात की। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से भाईदूज के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने पहुँचकर भाईयों से मुलाकात की।

Related posts

म.प्र.विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार जिला छतरपुर के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण

khabarsamayper

इंदौर के तेजाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

khabarsamayper

साहस की एक प्रेरक कहानी: 55वें आईएफएफआई में ‘अमेरिकन वॉरियर’ की चमक

khabarsamayper

Leave a Comment