भागवत कथा में आज ठाकुर जी और रुक्मणि विवाह के साथ ही खनिज देव चौहान की भजन संध्याकल कवि सम्मेलन तो रविवार को विशाल भंडारा व भजन संध्याआयोजक पत्रकार जीतेंद्र रिछारिया ने दिया सभी को निमंत्रण
Breaking News

भागवत कथा में आज ठाकुर जी और रुक्मणि विवाह के साथ ही खनिज देव चौहान की भजन संध्या कल कवि सम्मेलन तो रविवार को विशाल भंडारा व भजन संध्या

भागवत कथा में आज ठाकुर जी और रुक्मणि विवाह के साथ ही खनिज देव चौहान की भजन संध्या

कल कवि सम्मेलन तो रविवार को विशाल भंडारा व भजन संध्या

आयोजक पत्रकार जीतेंद्र रिछारिया ने दिया सभी को निमंत्रण

श्री धाम वृंदावन से पधारे मलूक पीठ से जुड़े पूज्य धन्वंतरी दास जी महाराज के मुखारविंद से गायत्री मंदिर के समीप संस्कार वाटिका में पिछले 5 दिनों से चल रही भागवत कथा में आज ठाकुर जी का विवाह रुक्मणी जी से करवाया जाएगा। इस विशेष आयोजन के लिए जाने-माने गीतकार खनिज देव चौहान अपने भजनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध करेंगे।
कथा के आयोजक छतरपुर के जाने माने पत्रकार जीतेंद्र रिछारिया ने सभी छतरपुर वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय भागवत कथा का रसपान करें और ठाकुर जी के विवाह उत्सव में सम्मिलित हो। उन्होंने बताया कि पूज्य धन्वंतरी दास जी महाराज द्वारा प्रतिदिन सैकड़ो लोगों को कथा का रसपान करा कर उन्हें भाव विभोर किया जा रहा है और लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से भक्ति भाव के रस में डूब रहे हैं। आज हिंदू उत्सव समिति द्वारा पूज्य महाराज जी का स्वागत भी किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस भागवत कथा में शनिवार को कथा विश्राम के बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जबकि रविवार को हवन पूजन के बाद शाम 5 बजे से विशाल भंडारे के साथ ही शाम 7 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन भी किया गया है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: तय हुईं तिथियां, 44 हजार जोड़ों को मिलेगा लाभ

khabarsamayper

Jagmag Lights invested in Sculpture: A New Breakthrough in India’s Decorative Lighting Industry

Admin

नशा मुक्ति अभियान में बड़ी कार्रवाई: छतरपुर में 144 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment