Breaking News

भाजपा नेता और उसके भाई पर बुजुर्ग पुजारी से मारपीट का मामला, FIR दर्ज — CCTV वायरल होने पर SP ने दिए कार्रवाई के आदेश

छतरपुर। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता श्रीराम दुबे और उसके भाई दिप्पु दुबे के खिलाफ 60 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी से डंडे से मारपीट करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। यह घटना चंद्रनगर क्षेत्र की है, जहां दोनों आरोपियों ने भगवा वस्त्रधारी बुजुर्ग पुजारी पर हमला किया।

घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। बताया गया कि आरोपी भाई, श्रीराम दुबे और दिप्पु दुबे, पिता मनोज दुबे निवासी चंद्रनगर, ने मंदिरों में पूजा-पाठ करने वाले बुजुर्ग के साथ गंभीर मारपीट की।

शुरुआत में राजनीतिक दबाव के चलते FIR दर्ज नहीं की जा रही थी, उल्टा पीड़ित बुजुर्ग पर ही दबाव बनाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा और SP श्री अगम जैन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए चंद्रनगर पुलिस चौकी को तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।

अब आरोपियों पर BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना के खिलाफ जनता में भी रोष है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। धार्मिक भावनाओं से जुड़ी इस घटना पर स्थानीय संत समाज और सामाजिक संगठनों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

 

Related posts

शिवरंजनी के पिता, धीरेंद्र शास्त्री से मिलकर करना चाहते थे ब्रांडिंग —

khabarsamayper

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और जहां लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर छतरपुर के बसारी के नजदीक बागेश्वर धाम के पास जंगल में भीषण आग लग गई

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर कैम्प लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

khabarsamayper

Leave a Comment