भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरे के आयोजन को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने पहली बार गाइडलाइन जारी की है। घाटों और रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके। 8 अक्टूबर को न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में लगी भीषण आग से आसपास की कई दुकानें प्रभावित हुई थीं और करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आई थी। इसके बाद दुर्गा समितियों और रावण दहन समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं।
