Breaking Newsअन्य

भोपाल मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार: जून 2028 तक पूरा होगा, सुभाषनगर से करोंद तक दौड़ेगी मेट्रो

भोपाल की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई ऊंचाई देने वाला भोपाल मेट्रो का फेज-2 प्रोजेक्ट जून 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस चरण में मेट्रो का नेटवर्क शहर के बड़े हिस्से तक पहुंचेगा। अब सुभाषनगर से करोंद तक और भदभदा से रत्नागिरी तक मेट्रो सेवा शुरू होगी, जिससे लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

फेज-2 में कुल दो स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे, जिससे पुराने और घनी आबादी वाले इलाकों में भी मेट्रो सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। इससे ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी।

यह विस्तार भोपाल को एक मॉडर्न मेट्रो सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो नेटवर्क के बढ़ने से रोजगार, व्यापार और शहरी विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन के जरिए लोक कल्याण ही सरकार का मूल ध्येय है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हमारे प्रयासों का अधिकतम लाभ जनता को ही मिले

khabarsamayper

छात्रों में जागी उम्मीद, बनेंगे आईएएस कलेक्टर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखने के दिए निर्देश जिले के मेधावी छात्र हुए सम्मानित

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग के हब के रूप में उभर रहा है।

khabarsamayper

Leave a Comment