Breaking News

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई।

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 131 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने जनसुनवाई में श्री सत्यम सिंह पिता श्री धनी सिंह निवासी ग्राम बरमा पो. सेधपा तहसील बड़ामलहरा द्वारा दिए गए आवेदन मे सुनवाई करते हुए उक्त आवेदक की मां के बैंक खाता से एसबीआई कियोस्क संचालक बड़ामहलरा द्वारा धोखे से पैसे निकाल लिए गए। जिसकी जांच के लिए कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को निर्देश दिए गए और शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर ने दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्था में बदलने में सक्षम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत सम्पत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के हितग्राही श्री मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया

khabarsamayper

काशी विश्वनाथ धाम की ‘वैदिक घड़ी’ बनी डिजिटल सनसनी, 78 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच

khabarsamayper

Leave a Comment