Breaking News

मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें।

किसानों, हम्माल व तुलावटी के लिये पुख्ता बुनियादी सुविधायें रखने पर दिया जोर

किसानों, हम्माल व तुलावटी के लिये मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करें। किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही उनकी उपज की सही तौल हो और उन्हें सही दाम मिलें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कृषि उपज मंडी डबरा के निरीक्षण के दौरान एसडीएम व मंडी सचिव को दिए। उन्होंने डबरा मंडी के सभी लायसेंसधारी व्यापारियों के लायसेंस से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने की हिदायत भी उन्होंने दी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने गुरुवार को डबरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश पर्ची काउण्टर, मंडी के शेड व मंडी परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम डबरा श्री दिव्यांशु चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। डबरा बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित स्थलों का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भ्रमण के दौरान डबरा बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम हरीपुर, सहराई व ब्रिजपुर में बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित की गई जमीन देखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बस स्टेण्ड के लिये जमीन तय की जाए।

पिछोर पहुँचकर उर्स की तैयारियों की समीक्षा की

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान डबरा मंडी व बस स्टेण्ड के लिये प्रस्तावित जमीन के निरीक्षण के बाद पिछोर पहुँचीं। पिछोर स्थित परदेसी वाली दरगाह पर 14 फरवरी को आयोजित होने जा रहे उर्स मेला की तैयारियों की वस्तुस्थिति जानीं। उन्होंने उर्स समिति की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

Related posts

रंगीन रोटी से सजी है बच्चों की पोषण युक्त थाली

khabarsamayper

विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण आज

khabarsamayper

समुद्री क्षेत्र के सतत विकास के लिए जानकारी के अनुप्रयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए सागरमंथन का सफलतापूर्वक हुआ समापन

khabarsamayper

Leave a Comment