Breaking News

मणिपुर मामले में देशभर की महिलाओं में आक्रोश। छतरपुर में गांधी बांदी सामाजिक संगठनों ने गांधी आश्रम से छत्रसाल चौराहे तक रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन।

छतरपुर:- मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का एक विडियो वायरल हो रहा है, इस निंदनीय और शर्मनाक घटना को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है रविवार को छतरपुर में भी गांधीवादी समाजसेवी संगठनों के द्वारा शहर के गांधी आश्रम से छत्रसाल चौराहे तक रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया। सड़क से लेकर संसद तक इस घटना की निंदा की जा रही है और आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर भी आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता दीप्ति पांडे ने कहा केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वालों को तत्काल फांसी दे। यह पूरी घटना देश को शर्मसार करने वाली है इस मौके पर छतरपुर की अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और महिला संगठन मौजूद रहे।

 

Related posts

जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए राजगढ़ जिले के ग्राम टूटियाहैड़ी निवासी सिपाही श्री हरिओम नागर का पार्थिव शरीर सोमवार सायं लगभग 4 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचा।

khabarsamayper

लवकुशनगर में निकाली गई भावांतर योजना जागरूकता रैली, किसानों से पंजीयन कराने की अपील

khabarsamayper

दो दिवसीय सावन मेला एवं प्रदर्शनी का शहर के शहनाई गार्डन में किया गया आयोजन।

khabarsamayper

Leave a Comment