Breaking News

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन पचमढ़ी में आयोजित स्वागत

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन पचमढ़ी में आयोजित स्वागत समारोह में अतिथियों के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
राज्यपाल ने सभी आमंत्रितों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री और नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने राज्यपाल श्री पटेल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में सेना के बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
राज्यपाल श्री पटेल ने सेना के बैंड को सुमधुर रागनियों पर आधारित प्रस्तुति के लिए 51 हजार रुपए की सम्मान राशि भेंट की।

इस विशेष अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह, साथ ही प्रशासन, पुलिस, सेना, न्यायिक सेवा, शिक्षा जगत, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सामाजिक संगठन, समाजसेवी, मेधावी छात्र-छात्राएँ, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राज्यपाल श्री पटेल का यह समारोह विविधता, सौहार्द और देशभक्ति की भावना का प्रतीक बन गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो बस ऑपरेटर परमिट में उल्लेखित नियम शर्तों का पालन नहीं कर रहे

khabarsamayper

राष्ट्र, समाज की चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों में ही जीवन की सार्थकता: राज्यपाल कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम

khabarsamayper

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

khabarsamayper

Leave a Comment