Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां पीपीपी मोड पर बन रहे मेडिकल कॉलेज — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने भारत में पहली बार सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP Mode) पर चिकित्सा महाविद्यालयों (Medical Colleges) की स्थापना की अनूठी पहल की है।
प्रदेश के धार, पन्ना, कटनी और बैतूल जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि द्वितीय चरण में 9 जिलों — टीकमगढ़, भिंड, मुरैना, खरगोन, अशोकनगर, गुना, बालाघाट, सीधी और शाजापुर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडौरी में विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित अतिरिक्त बिस्तरों के संचालन हेतु 810 नए पदों की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बातें टीकमगढ़ के युवाओं को संबोधित करते हुए कही, जो मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए आभार व्यक्त करने पहुंचे थे।
इस अवसर पर युवाओं ने मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह और गदा भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला और राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी उपस्थित रहे।

Related posts

खजुराहो में 8 दिसंबर को विभागीय समीक्षा और 9 दिसंबर को कैबिनेट बैठक: कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा की

khabarsamayper

अब माता-पिता की देखभाल के लिए मिलेगा अवकाश- सरकार का बड़ा फैसला

khabarsamayper

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नई दिल्ली नगर पालिका (NDMC) द्वारा निर्मित नए

khabarsamayper

Leave a Comment