Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, 3 हफ्तों में 52 हथियार जब्त

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध नियंत्रण के खिलाफ प्रदेशभर में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन सप्ताह के दौरान विभिन्न जिलों से कुल 52 अवैध हथियार जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इंदौर में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 6 देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

वहीं इंदौर ग्रामीण के मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल जब्त किए। इन दोनों बड़ी कार्रवाइयों में कुल 16 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

khabarsamayper

Mp Breaking News दमोह में घर में घुस कर चोरों ने की चोरी, घर से बाहर ले जाकर अलमारी में रखा सोना चांदी ले गए।

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को रण उत्सव में आमंत्रित किया है, जो मार्च 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

khabarsamayper

Leave a Comment