Breaking News

मध्यप्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर पंहुचा प्रियंका गांधी —

सागर में गरीबों के मकान गिराए जाने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मध्यप्रदेश में दलितों पर भाजपा सरकार का अत्याचार चरम पर है। सागर जिले में 10 दलित परिवारों के घर गिरा दिए गए। जो परिवार मजदूरी करने गए थे, बिना कोई सूचना दिए उनकी सारी गृहस्थी तहस-नहस कर दी। PM आवास योजना के तहत बने घर भी ढहा दिए। सत्ता के अहंकार में भाजपा यह भूल गई है कि सरकार का काम लोगों को उजाड़ना नहीं, बल्कि बसाना है। दलितों, आदिवासियों और गरीबों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को मध्यप्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।

No photo description available.

Related posts

राष्ट्र, समाज की चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों में ही जीवन की सार्थकता: राज्यपाल कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए किया आहवान

khabarsamayper

हरदा जनपद अध्यक्ष के ड्राइवर की मौत मामला: आरोपी धर्मेंद्र पटेल को सजा दिलाने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर बच्चे को लेकर बैठी मृतक की पत्नी

Admin

Leave a Comment