Breaking News

मरीज के पास समय से पहुंचे एम्बुलेंस : कलेक्टर जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के निर्देश

मरीज के पास समय से पहुंचे एम्बुलेंस : कलेक्टर
जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के निर्देश
जिला अस्पताल में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक अल्ट्रासाउण्ड की सेवा बहाल करने के निर्देश
कलेक्टर ने नागरिकों की आभा आईडी बनवाए जाने के दिए निर्देश
18 मई को स्वास्थ्य कर्मियों की समस्या निवारण के लिए मेगा शिविर का आयोजन
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर कॉजोल सिंह, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, बीएमओ सहित संबंधित सदस्य डॉ. उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में आशा एवं स्टाफ नर्स भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अस्पताल एवं मरीजों के डाटा का डिजिटलाइजेशन मैनेजमेंट सिस्टम में और सुधार करें। साथ ही आने वाले प्रत्येक मरीज का उपचार आयुष्मान में दर्ज करते हुए करें। उन्होंने कहा जिला अस्पताल में होने अल्ट्रासाउण्ड स्कैनिंग के समय को परिवर्तित कर प्रातः 7 से शाम 7 बजे तक किया जाए। इसके अलावा मेटरनिटी वार्ड के मरीजों की अल्ट्रासाउण्ड ऊपरी मंजिल पर ही हो। उन्होंने कहा बड़ामलहरा में अल्ट्रासाउण्ड स्कैनिंग सुचारू रूप से की जा रही है इस कार्य का दीवार लेखन के माध्यम से प्रचार प्रसार कराएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि एम्बुलेंस एवं जननी सुरक्षा वाहनों की मॉनिटरिंग पूरी बारीकी से हो, जीपीएस के माध्यम से वाहनों की लोकेशन को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से ट्रैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा समयानुसार एम्बुलेंस मरीज के पास पहुंचे जिसके लिए वाहनों के खड़े होने के स्थान में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जाए। साथ ही डॉक्टर्स एवं अन्य स्टाफ की सुरक्षात्मक दृष्टि से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जिले स्तर पर करने के निर्देश दिए।
• प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की प्रथम एएनसी जांच के निर्देश
कलेक्टर श्री जी.आर. ने एएनएम को अनमोल पोर्टल में गर्भवती महिलाओं की प्रथम एएनसी जांच की जानकारी सही ढंग से भरने के निर्देश दिए। ताकि महिलाओं को मिलने वाली राशि समय से प्राप्त हो सके। जिन महिलाओं की प्रथम एएनसी नहीं हुई है उनका सर्वे करें और कारण का पता लगाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
• स्वास्थ्य केन्द्रों पर समतुल्य स्टॉफ पोस्टेड करें
• जिले में एक भी होम डिलेवरी न हो
कलेक्टर ने सीएमएचओ को डॉक्टर्स के छुट्टियों को कैंसिल करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो मेडिकल पर है। उनके लिए मेडिकल बोर्ड बैठाएं। उन्होंने कहा जिन स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्टॉफ ज्यादा है और जहां कम है, आंकलन करें और समतुल्य स्टॉफ रेण्डमली पोस्टेड करें।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने कुर्राहा एवं सीलोन डिलेवरी प्वाइंट पर डिलेवरी नहीं होने पर बीएमओ के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी भी ब्लॉक में होम डिलेवरी नहीं हो, इसकी मॉनिटरिंग करें और समय पर एम्बुलेंस पहुंचे।
• उत्कृष्ट कार्य के लिए बम्होरी एएनएम मिलेगा कैश अवार्ड
• स्कूलों में जाकर बच्चों खिलाएं आयरन की गोली
कलेक्टर ने कहा बक्सवाहा के बम्होरी स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम को महीने में 30 डिलेवरी करने पर कैश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिन ग्रामों या वार्ड में शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तो उन्हें भी कैश अवार्ड दिया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लोकसेवा केन्द्रों एवं सीएससी के माध्यम से जिले के लोगों की आभा आईडी बनवाएं। जिससे मरीजों की हेल्थ संबंधित पूरी डिटेल भरी जा सके। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी के नियुक्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बीएमओ 100-100 लोगों आभा आईडी बनवाकर हेल्थ संबंधित जानकारी भरवाएं और कार्य को मॉनिटर करें। कलेक्टर ने कहा एनआरसी में बच्चों की भर्ती संख्या शतप्रतिशत रहे। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने रेफर होने वाले केस की बारीकी से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नॉर्मल केस रेफर न किए जाएं। उन्होंने कहा डॉक्टर अपनी भूमिका को समझे और मरीज के उपचार में अपने स्तर से कोई भी गलती न होने दें। उन्होंने कहा हमेशा यही प्रयास रहे की मृत्यु दर शून्य हो। कलेक्टर ने बीएमओ, सीएमएचओ को निर्देश दिए कि स्कूलों में जाएं और बच्चों को आयरन की गोली मौजूदगी में ही खिलाएं।
• नौगांव एवं गौरीहार के बीएमओ के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश
कलेक्टर श्री जी.आर.ने हेल्थ संबंधी सभी पैरामीटर में कम प्रोग्रेस होने पर नौगांव एवं एनआरसी में बच्चों की भर्ती संख्या कम होने पर गौरिहार बीएमओ के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएचओ को प्रतिदिन डॉक्टर ड्यूटी की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए और ब्लॉक स्तर पर जो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आते है उनकी नोटिस जारी कर सैलरी काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति बहुत ही कम हैं। वहां संबंधित बीएमओ का एक-एक इंक्रीमेंट रोका जाएगा। बैठक में निर्माण कार्याें की समीक्षा के दौरान समयसीमा में कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यरत एवं सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएमएचओ कार्यालय में 18 मई 2024 को मेगा कैम्प का आयोजन करने के निर्देश दिए।

Related posts

थाना सिविल लाइन पुलिस ने देरी रोड पर अवैध पटाखा विक्रय करते आरोपी को पकड़ा, ₹14,000 की आतिशबाजी सामग्री जब्त

khabarsamayper

सागर में महिला तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

माढ़ोताल (रिमझा) स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन में दो नए 132 के.व्ही. सर्किटों का निर्माण कर उन्हें सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया

khabarsamayper

Leave a Comment