Breaking News

महाकुंभ का महाआमंत्रण : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया मध्य प्रदेश की जनता को न्यौता, बोले मिलेगी हर सुविधा, वैश्विक एकता का बनेगा प्रतीक

Maha Kumbh 2025: रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के दो मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और स्वतंत्र प्रभार भोपाल पहुँचें। उन्होनें प्रयागराज महाकुंभ का लोगो लॉन्च किया है। साथ ही प्रदेशवासियों को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यूपी सरकार इस वर्ष महाकुंभ को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक दिव्य बनाने वाली है। जिसका आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा। मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बताया कि जनता को को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मेले में सुरक्षा और सफाई के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, “प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य कमाने का शुभ अवसर है। लोगों को कोई परेशानी न हो इस बात ख्याल यूपी सरकार द्वारा रखा जाएगा। यह गौरव की बात है कि करीब 45 करोड़ लोग इसमें शामिल होने वाले हैं। ईश्वर सीएम योगिनाथ को शक्ति दें कि वे सभी लोगों का सम्मान से उनका स्वागत करने और पुण्य कमाने के बाद श्रद्धालुओं को घरों में सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम हो।”

 

महाकुंभ के लिए विपक्ष भी आमंत्रित (Maha Kumbh Invitation)

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, “पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प सबका साथ सबका विकास है। मैंने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह के साथ जाकर नेता प्रतिपक्ष को निमंत्रण दिया है। यह इस बात बात का प्रतीक है कि महाकुंभ में यूपी सरकार सभी को आमंत्रित करना चाहती है।”

महाकुंभ में मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ (Maha Kumbh Logo Launch)

मंत्री स्वतंत्र सिंह ने महाकुंभ की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि, “महाकुंभ एकता का वैश्विक प्रतीक बनेगा। पिछले कुंभ से अधिक दिव्य और अद्भुत होगा। श्रद्धालुओं को पहचान के लिए रिस्ट बैंड दिए जाएंगे। उन्हें डिजिटल कुंभ का अनुभव मिलेगा। स्वच्छ, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इस बात प्लास्टिक मुक्त कुंभ का आयोजन किया जाएगा।”

 

 

Related posts

बालाघाट के बेहर बिधान सभा छेत्र के मलाजखंड पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान —

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है

khabarsamayper

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन भोपाल : गुरूवार, जनवरी 2, 2025, 13:49 IST राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

khabarsamayper

Leave a Comment