Breaking Newsअन्य

महाराजपुर में एंबुलेंस चालक की लापरवाही, सड़क किनारे सीढ़ियों पर चढ़ाई गाड़ी

छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टटम में एंबुलेंस चालक की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मरीज को छोड़ने के बाद लौटते समय चालक ने एंबुलेंस को सड़क किनारे बनी सीढ़ियों (जीने) पर चढ़ा दिया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने चालक को रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसने किसी की बात नहीं सुनी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

Related posts

मंत्रि-परिषद ने डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज किया मंजूर, 13,873 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक का आयोजन हुआ।

khabarsamayper

चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर कालकादीन के परिवार में लौटी खुशियां

khabarsamayper

Leave a Comment