Breaking Newsअन्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, गंगवाहा में 25 मुर्गी पालन इकाइयों का भूमि पूजन

Chhatarpur जिले के राजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गंगवाहा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 मुर्गी पालन इकाइयों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम Parth Jaiswal के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक Arvind Pateriya मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस परियोजना के तहत 25 महिलाओं को मुर्गी पालन इकाइयों की स्वीकृति दी गई है, जिसकी कुल लागत 56 लाख 50 हजार रुपये है। साथ ही हितग्राहियों को सोलर होम लाइट सिस्टम का भी वितरण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधा और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

एमएनआरई ने सौर विनिर्माण को आगे बढ़ाने के लिए एएलएमएम आदेश 2019 में महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की

khabarsamayper

उज्जैन में साकार होगी प्रधानमंत्री श्री मोदी की मेडिसिटी की परिकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

आयी बाढ़ के बाद सर्वे कर बाढ़ को रोकने के उपायों के सुझाव

khabarsamayper

Leave a Comment