Breaking News

मुँह पर कालिख पोतकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस

 

क्या है पूरा मामला

30 june 2023 को सीधी जिले में एक घटना ऐसी घटी जिसने फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। सीधी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ और चोरी के शक में दो युवको को पहले कमरे में बंद करके उन्हें पीटा और फिर मुँह पर कालिख पोतकर जूते चप्पलो की माला पहनाकर , उन्हें मल खिलाया,उनके शरीर पर लगाया और फिर पुरे गांव से नरवर तक जुलूस निकाला। मारपीट के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। लेकिन जब पुलिस ने पूरी मामले की जाँच की तो पुलिस ने उन सभी सात लोगो पर केश दर्ज किया जिन्होंने दो युवको के साथ अमानवीय कृत्य किया जिनमे पांच पुरुष और दो महिलाये है।
पीड़ितों का कहना है की हमे धोखे से घर पर बुलाया और हमारी लड़कियों से बात करवाई फिर हमे ध,धमकी दी की जैसा हम कहते है वैसा करो नहीं तो जान से मार देंगे फिर हमारे साथ उन्होंने ये सब किया।
मामला जैसे ही भोपाल तक पंहुचा तो आरोपियों के मकान पर बुल्डोजर चल गया और सभी के मकान ढह दिए गए साथ ही वन विभाग की 3 हजार हेक्टेयर जमीन को भी मुक्त करा लिया गया।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”, लवकुशनगर थानों के CCTNS ऑपरेटरों को मिला टेक्निकल प्रशिक्षण

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद ने डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज किया मंजूर, 13,873 परिवारों को मिलेगा मुआवजा

khabarsamayper

ग्वालियर के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 76 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं से जुड़े किसानों को भी अब शून्य प्रतिशत ब्याज दर (बिना ब्याज) पर खेती-किसानी के लिये ऋण मिल सकेगा।

khabarsamayper

Leave a Comment