Breaking Newsविविध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान कर मध्यप्रदेश के विकास को नई गति दी है। यह मंजूरी हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस परियोजना से मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा के साथ-साथ महाराष्ट्र के नागपुर को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी तेज़ी देगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यह रेल परियोजना ज्योतिर्लिंग यात्रियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर से यात्रा करते हुए श्रद्धालु श्रीशैलम (आंध्रप्रदेश) और रामेश्वरम (तमिलनाडु) तक अधिक सहज और सुगम यात्रा कर सकेंगे।

परियोजना के प्रमुख लाभ:

  • 5.3 करोड़ लीटर डीज़ल की वार्षिक बचत

  • 10 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता का सृजन

  • 1,206 करोड़ रुपए की लॉजिस्टिक लागत में संभावित कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक दक्षता और धार्मिक पर्यटन के लिहाज़ से एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार इसके क्रियान्वयन में केंद्र सरकार के सहयोग से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने खजुराहो में साउंड एंड लाइट शो का अवलोकन किया

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी संभागों में इस वर्ष किसान मेले आयोजित होंगे

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

khabarsamayper

Leave a Comment