Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अनेक वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र सेवियों के बलिदान की साक्षी रही है। राष्ट्र निर्माण में कार्य करने वाली विभूतियाँ सदैव अभिनंदन की पात्र हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी ख़बर—
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती अनेक वीर योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र सेवियों के बलिदान की साक्षी रही है। राष्ट्र निर्माण में कार्य करने वाली विभूतियाँ सदैव अभिनंदन की पात्र हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित आजादी का महापर्व एवं राष्ट्रीय अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने देश की गणमान्य हस्तियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान, अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद राष्ट्रीय सम्मान, महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय सम्मान और महाराजा अग्रसेन राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।
सम्मानों के अंतर्गत 2-2 लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और सम्मान पट्टिका प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत माता की जय का उद्घोष हर भारतीय को रोमांचित कर देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं— धारा 370 की समाप्ति, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम और अंतरिक्ष विज्ञान में प्रगति इसकी मिसाल हैं।

इस अवसर पर प्रख्यात गायक श्री सुरेश वाडकर और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पदमा वाडकर को भी सम्मानित किया गया।
श्री वाडकर ने “ऐ मेरे प्यारे वतन…” जैसे गीतों से समारोह में उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह समारोह न केवल राष्ट्रभक्ति का उत्सव बना, बल्कि उन विभूतियों के सम्मान का भी, जिन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के विनिष्टीकरण के लिये सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है

khabarsamayper

DJ पर धक्का लगा तो भड़क उठा युवक, दूल्हे को तीन बार चाकू मारा — ड्रोन कैमरे से हुआ पीछा

khabarsamayper

मध्यप्रदेश अब देश का डिजिटल स्टेट बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

khabarsamayper

Leave a Comment