भोपाल, 28 सितम्बर 2025 – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियां देवी का स्वरूप मानी जाती हैं। बेटियां सिर्फ परिवार का गौरव नहीं बल्कि राष्ट्र का भविष्य भी हैं।
