Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को भावांतर योजना में सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में भावांतर योजना प्रारंभ की गई है, जिसे किसानों द्वारा व्यापक समर्थन मिला है। अब तक कुल 9.36 लाख किसानों ने योजना में पंजीयन करवाया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना की संपूर्ण प्रक्रिया में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनके लिए मंडियों और उपमंडियों में विक्रय की सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के सात जिले — उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर — में 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि 21 जिलों में 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसानों के पंजीकृत बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भावांतर राशि का भुगतान समयबद्ध रूप से किया जाएगा। भुगतान के संबंध में किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाएगी।

इस योजना से किसानों को सोयाबीन बिक्री में उचित मूल्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए शासकीय महाविद्यालय बाणसागर ब्यौहारी का नामकरण शहीद गोविन्द प्रसाद मिश्रा के नाम पर करने की घोषणा की

khabarsamayper

भारतीय परंपरा का मूल “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः”

khabarsamayper

शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment