Breaking Newsअन्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव पर दी शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपोत्सव, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि हमारी परंपराओं और उत्सवों में प्रकृति और समाज के प्रति उत्तरदायित्व समाहित है। गोवर्धन पूजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह हमें छोटी-छोटी चीज़ों के लिए भी आभार व्यक्त करना सिखाती है।

डॉ. यादव ने कहा कि आज के दिन गोवर्धन और गौवंश की पूजा कर हम प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का संदेश देते हैं। गोवर्धन पूजा ‘जियो और जीने दो’ के विचार को समेटे हुए समाज में उपलब्ध खाद्य सामग्री और संसाधनों को साझा करने का प्रतीक है।

उन्होंने सभी से अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। राज्य सरकार द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है।

मुख्यमंत्री यह संदेश रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को दे रहे थे।

Related posts

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे

khabarsamayper

शीतलहर से बचाव के संबंध में आवश्यक तैयारियों एवं जनजागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी

khabarsamayper

आज शाम 5 बजे आएंगे मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे

khabarsamayper

Leave a Comment