Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान कष्टभंजन देव बाला जी धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और 100 बिस्तर वाले प्रकाश दास चिकित्सालय के भूमि-पूजन के अवसर पर शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान कष्टभंजन देव बाला जी धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और 100 बिस्तर वाले प्रकाश दास चिकित्सालय के भूमि-पूजन के अवसर पर शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वामी शांति प्रिय दास को बधाई देता हूँ जिनके संकल्प एवं प्रयासों से इस भव्य हॉस्पिटल का भूमि-पूजन होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मैं महोत्सव में उपस्थित नहीं हो सकूंगा। भगवान कृष्णभंजन देव के दर्शन के लिए मैं स्वयं उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुजरात के भावनगर के पास स्थित सारंगपुर में 125 करोड़ रुपए की लागत से बनने बाले चिकित्सालय के लोकार्पण पर मेरी उपस्थिति अवश्य होगी। चिकित्सालय के बनने से स्थानीय लोगों को चिकित्सीय सुविधा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। जिससे चिकित्सालय कहीं भी बने उस क्षेत्र के और आसपास के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं सहज प्राप्त हो जाती हैं।

Related posts

जयपुर में कचरे से भरा ट्रक ब्रिज के नीचे फंसा — ओवरलोडिंग बना हादसे की वजह

khabarsamayper

युवा व्यवसायी मयंक डेवडिया ने किया विद्युत विभाग कर्मचारियों का सम्मान

khabarsamayper

छतरपुर में कनक ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी, शटर तोड़कर ले गए सोने-चांदी के जेवर

khabarsamayper

Leave a Comment