Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार की देर शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। मंत्री श्री शुक्ला के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल हुए , वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार की देर शाम अल्प प्रवास पर ग्वालियर आगमन हुआ। ग्वालियर प्रवास के दौरान डॉ. यादव यहाँ मेला मैदान परिसर स्थित राजबाग गार्डन पहुँचे और प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला की भतीजी सौ. का. दिव्या के विवाह समारोह में शामिल हुए ।उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित धर्मगुरुओं व सन्त जनों का पुष्प मालाओं से सम्मान किया। साथ ही वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री राकेश शुक्ला व उनके परिजन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Related posts

सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना लागू: 10 अक्टूबर से ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन शुरू

khabarsamayper

एमबीबीएस के लिये मेधावी विद्यार्थियों को शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में दी जायेगी छात्रवृत्ति

khabarsamayper

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी:12वीं पास उम्मीदवार 17 जून तक करें अप्लाई —

khabarsamayper

Leave a Comment