Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन

राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेमिनार में सायं 5:45 बजे शामिल होंगे। सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे। सेमिनार का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय आनंद दिवस पर किया जा रहा है, जिसका समापन 21 मार्च को होगा।

संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आशीष कुमार ने बताया कि दो दिवसीय सेमिनार के दौरान आनंद के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा सत्र आयोजित किये गये हैं। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में आनंद गतिविधियों से जुड़े संगठन और स्वयंसेवी सम्मिलित हो रहे है। सेमिनार में भारतीयता में आनंद के आयाम, दैनिक जीवन में निरंतर आनंद, भारतीय संस्कृति एवं आनंद, एक आनंदित समाज के लिये वैज्ञानिक अंर्तदृष्टि का समीकरण विषय पर पहले दिन प्रो. रजनीश अरोड़ा, स्वामी समर्पणानंद जी, डॉ. एन. रविचंद्रन, रिटायर्ड आईपीएस मुकेश जैन आदि के व्याख्यान भी होंगे। बच्चों में मानवीय मूल, आंतरिक आनंद की अनुभूति विषय पर भी परिचर्चा सत्र आयोजित किये जायेंगे।

Related posts

छतरपुर पुलिस की कार्रवाई: स्टेशन और बस स्टैंड पर चाय-पान की दुकानों की सघन जांच, संदिग्धों पर नकेल

khabarsamayper

महाकुंभ का महाआमंत्रण : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया मध्य प्रदेश की जनता को न्यौता, बोले मिलेगी हर सुविधा, वैश्विक एकता का बनेगा प्रतीक

khabarsamayper

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

khabarsamayper

Leave a Comment