Breaking Newsअन्यविविध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

हरदा जिले के राजपूत छात्रावास में 13 जुलाई को हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। जांच उपरांत दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य शासन ने हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम श्री कुमार शानू देवड़िया, और एसडीओपी सुश्री अर्चना शर्मा को उनके पद से हटा दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग और स्थिति के संवेदनशील समाधान में की गई लापरवाही को लेकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही हरदा कोतवाली के थाना प्रभारी और थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को भी आईजी कार्यालय, नर्मदापुरम में अटैच किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार आम नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और किसी भी तरह की प्रशासनिक चूक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शराब पीने से युवक की हुई मौत —

khabarsamayper

खजुराहो में CM मोहन यादव का सरप्राइज विज़िट: बस स्टॉप पर छात्रों से की आत्मीय बातचीत

khabarsamayper

अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी — 3 विकेट लेकर कंगारुओं पर कहर, कोच गंभीर को दिया करारा जवाब!

khabarsamayper

Leave a Comment