Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

प्रभावित परिवारों को सहायता राशि देने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत राठौर कॉलोनी में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि एक मकान में विस्फोट की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। इस घटना में 4 लोगों की असामयिक मृत्यु होने और 5 लोगों के घायल होने का समाचार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन मुरैना को घटना के मूल कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर घायलों को तत्काल ग्वालियर रेफर किया गया। घायलों का समुचित उपचार भी किया गया।

Related posts

बलिया में बीजेपी नेताओं समेत वर-वधू मंच से गिरे, आशीर्वाद देते वक्त टूटा मंच — वीडियो वायरल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने किया अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के 7वें अधिवेशन का शुभारंभ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुबई में टेक्सटॉइल सिटी पहुंच कर प्रवासी भारतीयों के बिजनेस मॉडल

khabarsamayper

Leave a Comment