विजयदशमी के अवसर पर सलैया क्षेत्र में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर देश में रामराज की स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के विकास का उल्लेख करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के धाम के विकास की उम्मीद भी जताई।
