Breaking News

‘यूथ फॉर साइबर वेलनेस’ विषय पर एक दिवसीय 9वीं नेशनल साइकोलॉजी कान्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को प्रात: 10 बजे समन्वय भवन में ‘यूथ फॉर साइबर वेलनेस’ विषय पर एक दिवसीय 9वीं नेशनल साइकोलॉजी कान्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। कांफ्रेंस में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया और उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग और रिस्पॉन्सिबल नेटिज्म संस्था मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साइबर वेलनेस के बारे में जागरूकता एवं सुरक्षित डिजिटल परिदृश्य को बढ़ावा देना है।

कार्यशाला में यूथ फॉर साइबर वेलनेस, अंडरस्टेंडिंग द वर्ल्ड ऑफ साइबर क्राइम, साइबर हिंसा के परिदृश्य को सुरक्षित और समावेशी बनाना, डिजिटल, प्यार और धोखा – माइंडफुलनेस, ऑनलाइन गेमिंग केरियर ऑप्शन स्नापचेट पर प्रभावी रिपोर्टिंग और सुरक्षा जैसे विषयों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।

Related posts

IND W vs SL W: मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगी स्मृति मंधाना–दीप्ति शर्मा, आज पहला T20

khabarsamayper

रंगीन फिश हैचरी यूनिट निर्माण के लिए आवेदन आमंत्रित ————

khabarsamayper

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों की आय बढ़ेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment