Breaking News

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 दिसंबर, 2024 को मॉस्को में सैन्य एवं सैन्य सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) के 21वें सत्र के अवसर पर रूसी संघ के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

श्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी की अपार संभावनाएं हैं और संयुक्त प्रयास उल्लेखनीय परिणाम लाएंगे।

बैठक के दौरान श्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे देशों के बीच मित्रता ऊंचे पर्वत से भी ऊंची और गहरे महासागर से भी गहरी है।” उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने रूसी मित्र के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी रहेगा।

Related posts

चोरी की तीन वारदातों का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की संपत्ति बरामद 🔍

khabarsamayper

नव वर्ष पर शांति व्यवस्था के लिए छतरपुर पुलिस का धार्मिक स्थलों में भ्रमण

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”, I4C पोर्टल पर थाना स्तर के ऑपरेटर व विवेचकों को साइबर प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment