Breaking Newsअन्य

राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1 हफ्ते में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, पैशन प्रो बाइक बरामद

थाना राजनगर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी दिलीप पटेल को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर लिया है और चोरी की गई पैशन प्रो बाइक बरामद की गई है।

यह मामला कस्बा राजनगर निवासी पोकलैंड मशीन संचालक राजेश मिश्रा की बाइक चोरी से जुड़ा है, जो मशीन की रिपेयरिंग के दौरान चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना राजनगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी दिलीप पटेल पहले से ही 4 चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संदिग्धों की मूवमेंट पर निगरानी रखते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन स्वयं इस प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रहे थे और टीम को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक 152 से अधिक चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जो जिले में सख्त पुलिसिंग को दर्शाता है।

Related posts

8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

khabarsamayper

सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

छतरपुर आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही # दो पहिया वाहन से अवैध रूप से मदिरा परिवहन करते 02 मदिरा तस्कर गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment