Breaking Newsअन्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले – नारी स्वस्थ होगी तभी परिवार स्वस्थ रहेगा, सिकल सेल उन्मूलन पर दिया जोर

Description:
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मुरार सर्किट हाउस में आयोजित सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के कार्यक्रम में कहा कि नारी के स्वस्थ रहने से ही परिवार स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सिकल सेल स्क्रीनिंग में देश का अग्रणी राज्य है, जहाँ एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। राज्यपाल ने महिलाओं से विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान किया।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सिकल सेल जेनेटिक कार्ड वितरित किए गए और नि:शुल्क दवाओं के वितरण की जानकारी दी गई।
इसके अलावा, राज्यपाल श्री पटेल ने परिवहन विभाग के कार्यक्रम में युवाओं को हेलमेट बांटे और सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की अपील की।


x

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के विनिष्टीकरण के लिये सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है

khabarsamayper

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये

khabarsamayper

🚨 लवकुशनगर में दो सड़क हादसे, घायलों की मदद को तत्पर रही डायल 112 टीम

khabarsamayper

Leave a Comment