Breaking News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है

मंगलकामना की है कि नव वर्ष 2025 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष का आगमन जीवन में नए संकल्प और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। प्रदेशवासी नव वर्ष का स्वागत, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, दायित्व बोध के संकल्प के साथ करें।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए नागरिक संकल्पित हों। नागरिकों से अपील की है कि अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए प्रतिबद्ध रहकर समरस समाज निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

Related posts

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुल्डोजर —

khabarsamayper

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह

khabarsamayper

प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा वर्ष-2024  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment