Breaking Newsअन्य

रामपुर में ओवरलोडिंग का कहर: भूसे से भरा ट्रक बोलेरो पर पलटा, चालक की मौत

सरकार ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई के दावे करती रही है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने इन दावों की पोल खोल दी।यहां भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर चल रही बोलेरो गाड़ी पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो चालक ट्रक के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक में तय सीमा से कहीं अधिक भूसा भरा हुआ था, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने पायलेट प्रोजक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने पर एएनएम, आशा सुपरवाईजर और कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाईजर एवं कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया

khabarsamayper

लिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन की अतुलनीय पहल

khabarsamayper

स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला पीएमएफएमई योजना पर प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment