Breaking Newsअन्य

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसएनसीयू की सेवाओं की सराहना, स्तनपान को बढ़ावा देने की अपील

छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (15-21 नवंबर 2025) के तहत जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर ने एसएनसीयू की 264% बेड ऑक्यूपेंसी और 82.4% डिस्चार्ज रेट की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर डिलीवरी वाले बच्चों की देखभाल के प्रति जिला प्रशासन बेहद संवेदनशील है।
उन्होंने माताओं और परिजनों से अपील की कि जन्म के शुरुआती छह महीनों में बच्चों को केवल माँ का स्तनपान कराया जाए और अपने पोषण पर भी विशेष ध्यान रखें।
कार्यक्रम में एएसपी आदित्य पटले, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया सहित चिकित्सक एवं एसएनसीयू स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को इंदौर के प्रगति नगर में स्वातंत्र्य वीर श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

khabarsamayper

कलेक्टर ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के संरक्षण के दिए निर्देश

khabarsamayper

सिविल लाइन टीआई बाल्मिक चौबे की IPL सट्टा,नशा मुक्ति को लेकर अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाही

khabarsamayper

Leave a Comment