विविध

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का सराहनीय योगदान: छतरपुर जिले में घटे ब्लैक स्पॉट, सड़क सुरक्षा में आई बड़ी प्रगति!

छतरपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे सतत प्रयासों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अहम भूमिका निभाई है। पूर्व में चिन्हित 9 ब्लैक स्पॉट्स में से 4 प्रमुख स्थलों को दुर्घटना-मुक्त क्षेत्र में तब्दील करना NHAI, यातायात पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों की संयुक्त कार्य योजना और ज़मीनी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

➡️ NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उनकी तकनीकी टीम ने न केवल ब्लैक स्पॉट्स की गहराई से समीक्षा की, बल्कि स्थल निरीक्षण, विश्लेषण और आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार जैसे क्रैश बैरियर्स, साइनेज, स्पीड ब्रेकर, सड़क चौड़ीकरण जैसे कार्य भी प्राथमिकता से किए।

🎯 इस प्रयास के सकारात्मक परिणामस्वरूप 2025 में 4 ब्लैक स्पॉट्स को हटाया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

📍बसारी ब्लैक स्पॉट को भी आगामी सूची से हटाने के लिए आज NHAI व ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। स्थल पर संभावित सुधारों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे यह क्षेत्र भी शीघ्र ही सुरक्षित श्रेणी में आ सकेगा।

🏅 इस सफलता के लिए पुलिस मुख्यालय PTRI द्वारा छतरपुर ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक श्री बृहस्पति साकेत को सम्मानित भी किया गया है।

🛡️ NHAI का यह सहयोग सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के साझा विज़न को साकार करता है और जनहित में एक प्रेरणादायक पहल है।

Related posts

“समस्याओं का समाधान अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए” — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

हरदा जनपद अध्यक्ष के ड्राइवर की मौत मामला: आरोपी धर्मेंद्र पटेल को सजा दिलाने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर बच्चे को लेकर बैठी मृतक की पत्नी

Admin

गढ़ी मलहरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, पूर्व में चार गंभीर अपराधों में लिप्त

khabarsamayper

Leave a Comment