Breaking News

रीवा में फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष में पंजीयन से प्राप्त होने वाले राजस्व में वृद्धि के लिए शासन द्वारा फरवरी माह में शनिवार के अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने के निर्देश दिए हैं। इनमें परिसम्पत्तियों का पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंजीयक श्रीमती संध्या सिंह ने बताया कि शासन द्वारा आमजनता को पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने के लिए अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कराने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक शनिवार को जिला पंजीयन कार्यालय तथा जिले के सभी उप पंजीयन कार्यालय सामान्य दिनों की तरह परिसम्पत्तियों का पंजीयन करेंगे।

Related posts

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के नामांकन पूरे, 121 सीटों पर सियासी समीकरण हुए तय!

khabarsamayper

khabarsamayper

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो।

khabarsamayper

Leave a Comment