Breaking News

रेखा यादव के सपा प्रत्याशी बनने से बिजावर सीट के बदले समीकरण

रेखा यादव के सपा प्रत्याशी बनने से बिजावर सीट के बदले समीकरण

अब कांग्रेस से नहीं भाजपा का सपा से होगा मुक़ाबला

दुखियों का साथी ब्यूरो

छतरपुर। बिजावर विधानसभा से भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही रेखा यादव ने आखिरकार बीजेपी से मोहभंग कर लिया है। अब वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में दिखेंगी। भाजपा ने इस सीट से राजेश बबलू शुक्ला को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जिसके बाद रेखा यादव ने अपना पाला ही बदल लिया है। अब वह सपा के टिकट पर भाजपा को सीधी टक्कर देने का मन बना चुकी हैं। इस सीट पर चुनावी तस्वीर साफ़ हो चुकी है और दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दल-बदलू को दी भाजपा ने टिकिट

बिजावर से वर्ष 2018 में समाजवादी पार्टी से विजयी हुए राजेश शुक्ला को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रेखा यादव ने बिजावर से चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी थीं। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि बड़ामलहरा उपचुनाव के समय सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जो वचन दिया था, उस पर अमल करेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

ज्ञात हो कि उपचुनाव के समय भाजपा के इन आलाकमान नेताओं ने रेखा यादव को बड़ामलहर

 

Related posts

सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

झारखंड के युवक की सऊदी अरब में मौत, पुलिस और स्मगलरों के बीच क्रॉस फायरिंग में गई जान

khabarsamayper

छतरपुर में लेंटर तोड़ते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

khabarsamayper

Leave a Comment