Breaking Newsअन्य

लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक जब्त

लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक जब्त


छतरपुर जिले की लवकुशनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लवकुशनगर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में दो दिन पूर्व हुई घटना में घर में घुसकर तोड़फोड़ और अवैध हथियार से फायर कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी अमित रिछारिया पिता गणेश रिछारिया निवासी चंदला रोड लवकुशनगर है, जो पहले से ही अवैध हथियार, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित 7 आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा और मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई को एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे और उनकी टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई में उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अनीस अहमद, रामकृपाल, सुरेंद्र यादव तथा आरक्षक रमाकांत, देव सिंह, सूरज, उमेश, बलराम, मंगल, हिरदेश, चंदन और विकास की अहम भूमिका रही।


Related posts

भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर कैम्प लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

khabarsamayper

30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा।

khabarsamayper

Leave a Comment